बुलन्दशहर। सिकन्दराबाद कोतवाली नगर निवासी एक विवाहिता ने अपने जेठ पर रेप करने का आरोप लगाते हुए थाने में नामजद तरहीर दी है। विवाहिता का आरोप है कि उसकी गत 2003 में ककोड़ क्षेत्र के गांव वैर बादशाहपुर में शादी हुई है।
उस समय पिता ने हैसियत अनुसार दान दहेज दिया था लेकिन ससुराल पक्ष के लोग दहेज में बाइक व 50 हजार की मांग कर उसे प्रताडि़त करते थे।
परिजनों के समझाने पर ससुराल पक्ष ने भविष्य में उत्पीडऩ न करने की बात कही थी लेकिन कुछ दिन बाद ही उत्पीडऩ शुरू कर दिया। पति के आए दिन शराब पीने के कारण जेठ ने बुरी नीयत रखनी शुरू कर दी।
गत दिनों परिवार के लोग बाहर गए थे और पति शराब के नशे में था। तभी जेठ ने मौका पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की ओर से जेठ पर दुष्कर्म किए जाने और पति, ससुर, सास, जेठानी, देवर आदि पर दहेज के लिए प्रताडि़त करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में नामजद तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई गई है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal