“महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर हलचल तेज। फडणवीस-शिंदे की बैठक में मंत्रालय बंटवारे पर चर्चा, 31 नेताओं के शपथ ग्रहण की संभावना।”
मुंबई। महाराष्ट्र में महायुति (भाजपा-शिवसेना शिंदे-एनसीपी पवार गठबंधन) की सरकार गठन की प्रक्रिया में तेजी आई है। महाराष्ट्र के कार्यकारी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से देवेंद्र फडणवीस ने उनके “वर्षा” बंगले पर मुलाकात की। यह चुनाव परिणाम आने के बाद इनकी दूसरी बैठक है।
सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में मंत्रालयों के बंटवारे और मंत्रिमंडल गठन पर गहन चर्चा हुई। इससे पहले, भाजपा नेता गिरीश महाजन ने शिंदे से मुलाकात की थी। बताया जा रहा है कि यह मुलाकात चैंबर रूम में हुई, जहां उदय सामंत भी मौजूद थे।
मंत्रिमंडल के संभावित चेहरे
सूत्रों के मुताबिक, महायुति के 31 नेता मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इनमें भाजपा, एनसीपी और शिवसेना शिंदे गुट के प्रमुख नेता शामिल होंगे।
भाजपा से संभावित मंत्री
- देवेंद्र फडणवीस
- चंद्रशेखर बावनकुले
- चंद्रकांत पाटिल
- पंकजा मुंडे
- गिरीश महाजन
- आशीष शेलार
- रवींद्र चव्हाण
- सुधीर मुनगंटीवार
एनसीपी से संभावित मंत्री
- अजित पवार
- धनंजय मुंडे
- छगन भुजबल
- हसन मुश्रीफ
- अदिति तटकरे
शिवसेना (शिंदे गुट) से संभावित मंत्री
- एकनाथ शिंदे
- दीपक केसरकर
- गुलाबराव पाटिल
बैठक का उद्देश्य और पृष्ठभूमि
23 नवंबर को चुनाव परिणामों में महायुति को 230 सीटों का बहुमत मिला, लेकिन अब तक मुख्यमंत्री और मंत्री परिषद को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है। बैठक में सरकार गठन के अहम फैसले लिए गए हैं।
भाजपा विधायक दल की बैठक कल 4 दिसंबर को होगी, जिसमें विजय रूपाणी और निर्मला सीतारमण पर्यवेक्षक के तौर पर शामिल होंगे।
देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए जुड़े रहें विश्ववार्ता के साथ। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।
विशेष संवाददाता – मनोज शुक्ल
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal