हाल ही में निक जोनस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें एक कॉन्सर्ट के दौरान एक संदिग्ध लेजर लाइट का निशाना बनते हुए देखा गया। वीडियो में दिख रहा है कि निक अपने भाईयों, जो और केविन के साथ स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे, तभी अचानक एक लाल रंग की लेजर लाइट उनके माथे पर दिखाई देती है। यह देखकर निक को आभास हुआ कि कुछ गड़बड़ है, और वे तुरंत अपने भाईयों के साथ वहां से भाग निकले।
इस घटना ने उनके फैंस के बीच चिंता का माहौल पैदा कर दिया। कई सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी। कुछ यूजर्स ने कहा कि, उन्हें लगता है कि वहां कुछ गंभीर मामला चल रहा था, जबकि दूसरों ने निक को सलाह दी कि उन्हें सतर्क रहना चाहिए।
इस घटना के बाद से निक या उनकी टीम की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। प्रियंका चोपड़ा, जो निक की पत्नी हैं, हाल ही में भारत आई हैं और एक मेकअप ब्रांड के लॉन्च इवेंट में शामिल होने वाली हैं।
फिलहाल, यह देखना दिलचस्प होगा कि निक या प्रियंका इस वीडियो पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं, खासकर जब फैंस की चिंताएं बढ़ती जा रही हैं।
also read:सुप्रीम कोर्ट ने नागरिकता अधिनियम की धारा 6ए को सही करार दिया
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal