नोएडा । ग्रेटर नोएडा और यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरणों के अधिकारियों ने औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी के समक्ष 2041 के प्रस्तावित मास्टर प्लान का विवरण प्रस्तुत किया। बैठक में मंत्री ने मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना में कनेक्टिविटी पर ध्यान केंद्रित किया जाए।
Read it Also :- विवाद में धारदार हथियार से युवक की हत्या, तीन आरोपित हिरासत में

मंत्री नन्दी ने कहा कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र को एक-दूसरे से जोड़ते हुए कनेक्टिविटी को इंटीग्रेट करने की योजना बनाई गई है। इसके अंतर्गत वर्क प्लेस और लिविंग प्लेस को एक ही स्थान पर रखने का प्रावधान है, जिससे लोगों को लंबी यात्रा करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
मास्टर प्लान में जेवर एयरपोर्ट के विकास का भी उल्लेख किया गया है, जिसके आस-पास के क्षेत्र में मिक्स्ड यूज डेवलपमेंट पर जोर दिया जाएगा। ग्रेटर नोएडा में विभिन्न क्षेत्रों का विस्तार किया जाएगा, जिसमें आवासीय, औद्योगिक, वाणिज्यिक और ग्रीन एरिया शामिल हैं।

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के एसीईओ शैलेंद्र भाटी ने भी 2041 के प्रस्तावित महायोजना के बारे में जानकारी दी। इसमें जनसंख्या, औद्योगिक इकाइयों और आवासीय क्षेत्रों का विकास शामिल है।
प्राधिकरण ने मथुरा में हैरिटेज सिटी के विकास का भी प्रस्ताव रखा है, जिसमें धार्मिक और पर्यटन संबंधी सुविधाओं का विकास किया जाएगा।
इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र के विकास को गति प्रदान करना और रोजगार के नए अवसर पैदा करना है, जिससे आने वाले वर्षों में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र देश का सबसे विकसित क्षेत्र बन सके।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal