भुवनेश्वर। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भुवनेश्वर में गुरुवार को कहा कि नोटंबदी से लोंगो को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
लोंगो कि परेशानी जल्द ही दूर होगी। तीन से छह माह में लोंगो की परेशानी दूर हो जाएगी। अर्थव्यवस्था को फायदा होगा।
जेटली ‘मेड इन ओडिशा सम्मेलन’ में शामिल हुए थे। नोटबंदी का असर एक-दो तिमाहियों तक रहेगा। लेकिन इससे अर्थव्यवस्था को दीर्घकालिक लाभ होगा।
नोटबंदी के साथ जीएसटी आने से अर्थव्यवस्था मे बदलाव आएगा। सामान महंगे नहीं होंगे। देश में पेपर करेंसी का उपयोग कम हो जाएगा। ईमानदार लोंगो को इसका लाभ मिलेगा।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal