मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को सुबह महाराष्ट्र के एक लाख बूथ प्रमुखों से नमो ऐप और आनलाइन संवाद करेंगे।
महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा कार्यालय के प्रवक्ता के अनुसार प्रधानमंत्री ने कहा है कि विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी का प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ता अथक प्रयास कर रहा है।
इसलिए मैं 16 नवंबर को 1 लाख बूथ अध्यक्षों के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं। प्रदेश भाजपा की ओर से शनिवार को ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नमो ऐप और ऑनलाइन माध्य से राज्य के एक लाख बूथ प्रमुखों से संवाद करके उन्हें उनकी भूमिका भी समझाएंगे।
also read:बहराइच: दुष्कर्म पीड़िता बालिका की हालत बिगड़ी, मेडिकल कॉलेज रेफर
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal