गुजरात। PM मोदी ने गुजरात के बनासकांठा में एक जनसभा को संबोधित किया। और कहा कि 8 नवंबर के बाद काले धन वाले बेचैन हो गए है।
देश के गरीब लोगों को ताकत देने के लिए नोटबंदी का फैसला किया गया है। उन्होंने साफ कहा कि 8 नवंबर के बाद जिसने भी काला धन खपाया है उनकी जांच होगी और वे पकड़े जाएंगे।
नोटबंदी के फैसले को PM मोदी ने भ्रष्टाचार और आतंकवाद के खिलाफ बड़ा हथियार बताया। भ्रष्टाचार और आतंकवाद के खिलाफ सरकार ने विपक्ष पर कड़ा प्रहार किया।
देश में नोटबंदी की चर्चा हो रही है। इस फैसले से आम लोगों की ताकत बढ़ी है। नोटबंदी आतंकवाद और भ्रष्टाचार के खिलाफ हथियार है। सरकार के नोटबंदी के फैसले का ईमानदार लोगों ने स्वागत किया है।
मोदी ने कहा कि संसद में चल रहे गतिरोध से राष्ट्रपति भी परेशान हैं। संसद को चलने नहीं दिया जा रहा है। राष्ट्रपति ने विपक्ष के रवैये की आलोचना की।
पीएम ने कहा कि संसद में सरकार कह रही है कि पीएम बोलने के लिए तैयार हैं। लेकिन विपक्ष चर्चा नहीं चाहता। क्योंकि झूठ टिकता नहीं है इसलिए विपक्ष चर्चा से भाग रहा है। उन्होंने कहा लोकसभा में नहीं बोलने दिया जाता इसलिए जनसभा में बोल रहा हूं। लोगों का आलोचना करना हक है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal