बहराइच। महाराजगंज हिंसा के आरोपियों की शुक्रवार को सीजेएम आवास पर पेशी हुई, जिसमें सुरक्षा के विशेष इंतज़ाम किए गए। रविवार को हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम महाराजगंज में हुए बवाल के बाद पांच अभियुक्तों को गुरुवार को नानपारा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था।
हालांकि, उनकी पेशी पहले दीवानी न्यायालय में निर्धारित थी, लेकिन न्यायालय में भीड़ और सुरक्षा कारणों के चलते जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक ने सीजेएम से बातचीत कर पेशी को आवास पर कराने का निर्णय लिया।
जज कॉलोनी में स्थित पानी टंकी के पास सभी आरोपियों की पेशी की गई, जहां पुलिस का कड़ा पहरा देखने को मिला। इस दौरान मीडिया कर्मियों की भी बड़ी संख्या मौजूद रही, जो घटना की जानकारी के लिए उत्सुक थे।
also read:प्रधानमंत्री मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने रूस जाएंगे
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal