अम्बेडकरनगर नाबालिग से रेप:आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो महीनें पहले किया था दुष्कर्म; गर्भवती होने पर खिलाई दवा अम्बेडकरनगर में अहिरौली थाना इलाके में एक व्यक्ति ने अपने घर काम करने वाली नाबालिग बालिका को बहला फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म किया।
Read It Also :- पीजीआई में हुई रेल प्रतियोगिता, जानें क्यों ?
नाबालिग बालिका जब गर्भवती हो गयी तो व्यक्ति ने उसे गर्भ निरोधक दवा खिला दिया, जिससे उसकी तबीयत खराब हो गयी। तबीयत खराब होने पर उसके परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गये। सूचना पर पंहुची पुलिस ने पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
अहिरौली थाना इलाके के रहने वाले एक पिता ने बताया की उसकी 13 वर्षीय पुत्री सफीक अली पुत्र शौकत अली निवासी असरफपुर बरवा के यहां काम करने जाती थी। सफीक के द्वारा उसके नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर उसके साथ दो माह पहले दुष्कर्म किया, जिससे उसने गर्भधारण कर लिया।
सफीक को जब पता चला की वह गर्भधारण कर ली है, तो वह उसे गर्भ निरोधक दवा खिला दिया, जिससे उसकी तबीयत खराब होने लगी, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पस्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय ने बताया- पीड़ित परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर आरोपी सफीक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal