मकाउ। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल मकाउ ओपन ग्रां प्रि गोल्ड बैडमिंटन टूर्नामेंट हार गई हैं।
साइना को क्वॉर्टरफाइनल में चीनी खिलाड़ी झांग यिमान से सीधे सेटों में 21-12, 21-17 से हार का सामना करना पड़ा।
साइना मकाउ ओपन में शीर्ष वरीय खिलाड़ी थीं। झांग टूर्नामेंट गैर-वरीय खिलाड़ी के तौर पर खेल रही थीं। साइना का शुरूआत से खेल प्रदर्शन खराब चल रहा था। मात्र 34 मिनट में साइना हार गईं।
दुनिया में 226वें नंबर की खिलाड़ी झांग ने प्रारंभ से ही साइना पर दबाव बनाते हुए पहला सेट अच्छे अंतर से अपने नाम किया। दूसरे सेट में साइना ने शुरुआत में 5-0 की बढ़त ली थी लेकिन सेट हार गईं।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal