कुशीनगर। जिले के खड्डा में जटाशंकर पोखरा पर मूर्ति स्थापना को लेकर हुए बवाल में पुलिस ने 200 ज्ञात व 41 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाते हुए मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि समेत नौ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
नामजदों पर अज्ञात लोगों को साथ लेकर पुलिस फोर्स पर हमला करने और उपद्रव भड़काने का आरोप है। नगर पंचायत ने जटाशंकर पोखरे पर एक 50 फीट उंची शिव प्रतिमा स्थापित करने के लिए मंगाई हैं।
पोखरे की जमीन को लेकर कुछ लोगों से नगर पंचायत का विवाद चल रहा हैं। शुक्रवार को नगर पंचायत प्रतिनिधि राजू तुलस्यान प्रतिमा के फाउंडेशन का कार्य करा रहे थे। इसी दौरान पहुंची पुलिस ने कार्य बंद करने को कहा। मामले को लेकर पुलिस व राजू तुलस्यान के समर्थकों तनातनी हो गई। जिसके बाद उपजे विवाद ने शुक्रवार की शाम गंभीर रूप धारण कर लिया।पुलिस ने बल प्रयोग कर कार्य को रुकवाया।
पुलिस का आरोप है कि राजू तुलस्यान के समर्थकों ने पुलिस पर ईट पत्थर चलाए जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। एएसपी लाल साहब यादव ने शनिवार को बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शेष आरोपियों को पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal