मऊ। पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने पुलिस लाइन के सभागार में स्वाट, एसओजी और सर्विलांस टीम के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह सम्मान उनकी सराहनीय सेवा और उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस सम्मान से टीम के सदस्यों को नए उत्साह के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा मिलेगी।
दिनांक 25 मई 2025 को इस टीम ने एक शातिर अभियुक्त के कब्जे से 17 लोहे के बाक्स में 20 क्विंटल 4 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया था। इसके साथ ही एक डीसीएम वाहन भी जब्त किया गया था। इस सफलता से पुलिस विभाग की छवि आमजन में और मजबूत हुई है। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
📲 समाचार सीधे व्हाट्सएप पर पाएं
देश-दुनिया की राजनीति, विकास और सामाजिक विषयों पर ताज़ा अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
👇
🔗 WhatsApp Group Join Link
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal