नई दिल्ली। सांसद अमर सिंह को यूपी विधानसभा चुनावों से पहले सपा के आंतरिक कलह की पृष्ठभूमि में हुए गतिविधियों के बाद खतरे की आशंका के चलते केंद्र सरकार ने ‘Z’ श्रेणी का सुरक्षा घेरा प्रदान किया है।
केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों द्वारा दी गई जानकारी का हवाला देते हुए एक अधिकारी ने कहा कि हालिया गतिविधियों के मद्देनजर अमर सिंह को खतरे की आशंका है।
हालांकि एजेंसियों ने खतरे के संबंध में ज्यादा ब्योरा नहीं दिया। उत्तर प्रदेश में चुनावी दौरों के समय उनके साथ यह सुरक्षा घेरा पूरे वक्त रहेगा।
अधिकारियों के मुताबिक अमर सिंह 2008 से 2016 के मध्य तक सीआईएसएफ के केंद्रीय सुरक्षा घेरे में रहे और बाद में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश पुलिस को यह जिम्मेदारी सौंप दी थी।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal