लखनऊ। यूपी में महागठबंधन को लेकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दिल्ली आकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर सकते हैं। आशंका जताई जा रही है कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव के बीच आपसी सहमति बन चुकी है।
जानकारी के अनुसार सपा से गठबंधन के दौरान कांग्रेस यूपी में 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि समाजवादी पार्टी 303 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।
बता दें कि हाल ही में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित ने कहा था कि वे उत्तर प्रदेश में सपा पार्टी के साथ गठबंधन किए जाने के पक्ष में हैं। उन्होंने कहा था कि समाजवादी पार्टी के साथ कांग्रेस का गठबंधन होता है और मैं खुद मुख्यमंत्री पद की दावेदारी छोड़ने को तैयार हूं।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal