Thursday , April 25 2024

ट्वीट ऑफ द इयर’ बने विराट कोहली

vaनई दिल्ली। क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली का जलवा क्रिकेट की दुनिया के बाहर भी खूब देखने को मिलता है।

विराट ने सोशल साइट्स की दुनिया में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया। विराट नेइस रिकॉर्ड को बनाने में PM नरेंद्र मोदी को भी पीछे छोड़ दिया है।

 ट्विटर ने अपना वार्षिक रिपोर्ट जारी किया है। रिपोर्ट में सबसे ज्यादा प्रभावशाली ट्वीट में विराट का नाम सबसे ऊपर है। विराट ने इस साल अनुष्का शर्मा के सपोर्ट में एक ट्वीट किया था।  

विराट का ट्वीट ‘शर्म करो’ को गोल्डन ‘ट्वीट ऑफ द इयर’ घोषित किया गया है। प्रचलित ट्वीट की लिस्ट में पीएम मोदी का नाम शामिल है। नोटबंदी के घोषणा का ट्वीट इसमें शामिल है।

टी-20 वर्ल्ड कप में कोहली के खराब प्रदर्शन पर लोगों ने अनुष्का को निशाना बनाया था। विराट ने अनुष्का का मजाक करते लोगों को करारा जवाब देते हुए लिखा था ‘शर्म करो.. अनुष्का ने मुझे हमेशा सकारात्मकता दी है। अनुष्का को निशाना बनाने वालों को शर्म आनी चाहिए।’

 कोहली के इस ट्वीट को 39,695 लोगों ने री-ट्वीट किया। एक लाख से अधिक लोगों ने इसे पसंद किया। विराट ने अनुष्का का मजाक करते लोगों को करारा जवाब देते हुए लिखा था ‘शर्म करो..अनुष्का ने मुझे हमेशा सकारात्मकता दी है। अनुष्का को निशाना बनाने वालों को शर्म आनी चाहिए।’ 

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com