भारत ने संयुक्त राष्ट्र के शांति स्थापना मिशन में अब तक सबसे ज्यादा लोग गंवाए हैं। यूएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक शांति स्थापना के मिशन में कुल 3737 लोग मारे जा चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा 163 भारतीय हैं।
गौरतलब है कि यूएन की ओर से साल 1948 में शांति स्थापना मिशन की शुरुआत की गई थी। इसमें विभिन्न देश सहयोग देते हैं। इस वक्त संयुक्त राष्ट्र के शांति स्थापना मिशन में भारत सबसे बड़ा सहयोगी देश है, जिसके सबसे ज्यादा सैनिक और जवान इस मिशन में शामिल हैं।
इस वक्त भारत के 6693 लोग संयुक्त राष्ट्र के शांति स्थापना मिशन में शामिल हैं। हालांकि, संयुक्त राष्ट्र संघ पर भारत की इस मैनपावर का इस्तेमाल करने के लिए करीब 92 मिलियन डॉलर का कर्ज शामिल है।
पूरे हुए 70 साल
अभी मौजूदा वक्त में यूएन की ओर से जारी शांति स्थापना मिशन में 124 देश सहयोग दे रहे हैं। इन देशों के 96 हजार से ज्यादा शांति स्थापनाकर्मी मिशन में लगे हैं। एक खास बात और है कि इस साल यूएन के शांति स्थापना मिशन की शुरुआत हुई थी।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal