बरेली। उत्तर प्रदेश में बरेली के फतेहगंज क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी बस में रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी जिससे 6 लोगों की मृत्यु हो गई और अन्य 30 घायल हो गए।
पुलिस सूत्रो ने बताया सड़क किनारे खडी एक निजी बस में दिल्ली से आ रही राज्य परिवाहन निगम की हापुड़ डिपो की बस ने पीछे से टक्कर मार दी थी। हादसे में नूरजहां (42) के अलावा पांच वर्षीय सिदरा, एक साल का आयाम, महबूब (50) सईदुर रहमान (35) और एक अज्ञात मृत्यु की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
दुर्घटना में घायल सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जिसमें कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper,  E-Paper & News Portal