उत्तर प्रदेश में बुधवार रात आई तेज़ आंधी और बारिश ने भीषण तबाही मचाई है। यूपी आंधी बारिश मौत का आंकड़ा 51 तक पहुंच गया है, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए हैं। पेड़, बिजली के खंभे और दीवारें गिरने से भारी जनहानि हुई है। इसके साथ ही बिजली आपूर्ति कई जिलों में बाधित हो गई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी प्रदेश के 65 से अधिक जिलों में तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी जारी की है।
लखनऊ, मेरठ, बुलंदशहर, आगरा, अलीगढ़ और कानपुर समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। बुलंदशहर में 89 किमी प्रति घंटे और मेरठ में 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलीं। कई जगहों पर टिन की छतें और छप्पर उड़ गए, पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए जिससे रास्ते बंद हो गए और आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई।
राजधानी लखनऊ सहित अवध क्षेत्र के 12 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं हुईं। अंबेडकरनगर में अजय सिंह, अमेठी में सीतापति और अयोध्या में सूर्यकला की मौत बिजली और दीवार गिरने से हो गई। ब्रज क्षेत्र में भी 17 लोग जान गंवा बैठे — आगरा, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, टूंडला और बंदायूं से मौतों की पुष्टि हुई है।
👉 Read it also :23-24 मई को अंडमान सागर में 500KM एयरस्पेस बंद, सरकार ने जारी किया NOTAM
कानपुर, कन्नौज, फतेहपुर, औरैया, इटावा, झांसी, चित्रकूट जैसे जिलों में भी जानलेवा हादसे हुए। बुंदेलखंड के इलाकों में नुकसान अधिक देखा गया। आजमगढ़, हाथरस, अलीगढ़, मेरठ और बागपत से भी जनहानि की सूचना आई है। इन हादसों से साफ है कि आपदा ने पूरे प्रदेश को अपनी चपेट में लिया है।

मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण आने वाले दिनों में बारिश और तेज हवाओं की तीव्रता और अधिक बढ़ेगी। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक शुक्रवार को भी कई जिलों में बिजली गिरने की आशंका है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस आपदा पर दुख जताते हुए अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी जिलाधिकारी मौके पर जाकर सर्वे करें और मृतकों व घायलों को त्वरित सहायता दिलाई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि फसल नुकसान का आकलन कर शासन को रिपोर्ट भेजी जाए, ताकि किसानों को मुआवजा दिया जा सके।
📲 समाचार सीधे व्हाट्सएप पर पाएं
देश-दुनिया की राजनीति, विकास और सामाजिक विषयों पर ताज़ा अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
👇
🔗 WhatsApp Group Join Link
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal