फिरोजाबाद। जेल से छूटकर आने के बाद गुस्साये पति ने ससुराल में आग लगा दी। कसूर सिर्फ इतना था कि हत्या के आरोप में पति के जेल जाने के बाद पत्नी बच्चों के साथ मायके आकर रहने लगी थी। घटना से हडकम्प मच गया। सूचना पुलिस को दी है।
जनपद एटा निवासी शीलेन्द्र की ससुराल थाना नारखी के गांव कोटला में है। वह हत्या के आरोप में कई साल पूर्व जेल चला गया था। जिसके बाद इसकी पत्नी रूबी अपने एक बच्चे के साथ मायके आकर रहने लगी।
बताया जाता है कि शीलेन्द्र हाल ही में जेल से छूटकर आया था। उसे पता चला कि उसकी पत्नी मायके में रह रही है तो उसका गुस्सा सातबें आसमान पर पहुंच गया।
वह सीधे अपनी ससुराल कोटला आया जहां उसका पत्नी से विवाद हो गया। आरोप है कि शीलेन्द्र ने ससुराल में आग लगा दी। जिससे घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। चीख पुकार मचने पर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया। ससुरालियों ने सूचना पुलिस को दी है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal