“मुंबई पुलिस ने CM योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाली महिला को गिरफ्तार किया। आरोपी ने कहा कि इस्तीफा नहीं दिया तो बाबा सिद्दीकी जैसा हाल करेंगे। 4 साल में योगी को 8वीं बार धमकी मिली है। जानें कैसे NSG की सुरक्षा के बावजूद उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं।”
मुंबई/लखनऊ । मुंबई पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। इस महिला का नाम फातिमा खान (24) है, जिसने शनिवार को मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में मैसेज किया कि अगर योगी ने 10 दिन में इस्तीफा नहीं दिया, तो उनका हाल एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी जैसा कर देंगे। यह धमकी सिद्दीकी की हत्या की ओर इशारा करती है, जिन्हें दशहरे के दिन मुंबई में गोली मारी गई थी।
मुख्यमंत्री योगी को पिछले चार वर्षों में कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। मार्च 2024 में भी उन्हें बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी, जबकि इससे पहले 2020 और 2021 में कई बार ऐसे धमकी भरे मैसेज भेजे गए।
योगी आदित्यनाथ को Z प्लस सुरक्षा प्राप्त है, जिसमें NSG के 25 कमांडो और बुलेटप्रूफ गाड़ियां शामिल हैं। इस सुरक्षा में हर महीने 1.39 करोड़ रुपए खर्च होते हैं।
विश्ववार्ता परिवार की तरफ से आप सभी को “भाई दूज” की हार्दिक शुभकामनाएँ”
देश दुनिया से जुड़ी और भी रोचक जानकारी के लिए हमारे विश्ववार्ता पर बने रहें…..
रिपोर्ट – मनोज शुक्ल
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal