हजारीबाग। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि झारखंड के साथ ही देश का भी विकास होगा। उन्होंने कहा कि झारखंड में प्राकृतिक संसाधन बड़े पैमाने पर उपलब्ध है।
इसके उत्खनन से राज्य समृद्ध होगा साथ ही इससे देश भी समृद्ध होगा। प्रभु बुधवार को हजारीबाग बड़काकाना रेल लाइन पर पैसेंजर ट्रेन के परिचालन के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि झारखंड में 30 नए प्रोजेक्ट पर कार्य चल रहा है और उनपर 15000 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। यहां 2500 किमी रेल लाइन निर्माण पर काम चल रहा है। पूर्व के 5 साल में रेलवे ने प्रति वर्ष 457 करोड़ रुपये खर्च किया, जबकि पिछले साल 1544 करोड़ रुपया निवेश किया गया।
2016-17 में तो 2782 करोड़ रुपये़ निवेश किए जाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि झारखंड के लोग मेहनती हैं। प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध झारखंड में रेलवे विभाग की ओर से निवेश किए जाने से रेल को भी लाभ होगा|साथ ही राज्य को भी राजस्व प्राप्त होगा। उन्होंने रेलवे द्वारा झारखंड में सुविधा बढ़ाने का आश्वासन दिया।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal