“मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन आज अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। जानिए उनके करियर, अभिषेक बच्चन से उनकी मुलाकात, प्यार और शादी की कहानी।”
मिस वर्ल्ड से लेकर बॉलीवुड तक: ऐश्वर्या राय बच्चन का सफर
मुंबई । बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री और मिस वर्ल्ड रह चुकी ऐश्वर्या राय बच्चन आज अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। 1 नवंबर 1973 को जन्मीं ऐश्वर्या ने 1994 में मिस वर्ल्ड का ताज जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित किया। उनकी खूबसूरती और प्रतिभा ने उन्हें न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान दिलाई।
फिल्मी करियर की शुरुआत और सफलता की कहानी
1997 में ऐश्वर्या ने तमिल फिल्म इरुवर से अपने करियर की शुरुआत की, इसके बाद उसी साल उनकी पहली हिंदी फिल्म और प्यार हो गया रिलीज हुई। ऐश्वर्या ने अपनी मेहनत और अभिनय से फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई और हम दिल दे चुके सनम, देवदास, जोधा अकबर जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपने अद्वितीय अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया।
अभिषेक से मुलाकात, दोस्ती और प्यार
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या की मुलाकात फिल्म उमराव जान के सेट पर हुई थी। पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई, लेकिन धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। 2007 में दोनों ने शादी कर ली, और तब से ये कपल बॉलीवुड का सबसे पसंदीदा और सम्मानित जोड़ी बना हुआ है।
“विश्ववार्ता परिवार की तरफ से आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ”
देश दुनिया से जुड़ी और भी रोचक जानकारी के लिए हमारे विश्ववार्ता पर बने रहें‘…
रिपोर्ट – मनोज शुक्ल
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal