“योगी सरकार 3 दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस पर राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित करेगी, जिसमें दिव्यांगजन, सामाजिक कार्यकर्ता और खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।”
लखनऊ: योगी सरकार द्वारा विश्व दिव्यांग दिवस (3 दिसंबर) के अवसर पर राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करना है और समाज में उनकी भूमिका को बढ़ावा देना है। इस समारोह में कुल 19 पुरस्कारों का वितरण किया जाएगा, जिसमें सर्वश्रेष्ठ जिलों, दिव्यांग व्यक्तियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और दिव्यांग खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
वाराणसी को पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने में सर्वश्रेष्ठ जिला चुना गया है, जिसके लिए वहां के जिलाधिकारी को सम्मानित किया जाएगा। मुरादाबाद के मुख्य विकास अधिकारी सुमित यादव को बाधामुक्त वातावरण के सृजन हेतु विशेष पुरस्कार मिलेगा। गोरखपुर के संतबली चौधरी, कानपुर के गोपाल कृष्ण त्रिपाठी, और लखनऊ के अरुण अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग कर्मचारी के रूप में सम्मानित किया जाएगा।
इसके अलावा, डॉ. कौशिकी सिंह (लखनऊ) और राम किशन गुप्ता (कानपुर) को दिव्यांगजन के हित में उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कार मिलेगा। समारोह में दिव्यांग खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा, जिसमें महिला श्रेणी में कु. प्रगति केसरवानी (लखनऊ) और पुरुष श्रेणी में दीपेन्द्र सिंह (सम्भल) को पुरस्कार मिलेगा।
इन्हें मिलेगा सम्मान:-


यह भी पढ़ें : भारतवंशी काश पटेल: ट्रम्प प्रशासन के विश्वासपात्र अब FBI की जिम्मेदारी संभालेंगे



Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal