लखनऊ। मलिहाबाद थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से एक युवक की मौत हो गयी। वहीं उस पर सवार दो अन्य घायल हो गये। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को ट्रामा सेंटर भेजवाया। जहां युवक के मौत की पुष्टी हो गयी।
जानकारी के अनुसार बीती रात को रहीमाबाद इलाके में तेज गति से चल रहे एक ट्रैक्टर का पहिया गड्ढ़े में पड़ कर अनियंत्रित हो गया। इस दौरान ट्रैक्टर चालक का नियंत्रण खो जाने से पलटने से उस पर सवार तीनों युवक घायल हो गये। जब सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रामा सेंटर भेजवाया। जहां हरदाई जनपद के पहटौलिया संडीला निवासी भईया लाल की मौत की पुष्टी डाक्टरों ने कर दी। वहीं दो अन्य का उपचार जारी है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal