वॉशिंगटन।अमेरिकी राष्ट्रपति पद की डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन की अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप पर बढ़त महज दो फीसदी रह गई है। हाल ही में आए राष्ट्रीय सर्वेक्षण में यह बताया गया है। अपना हालिया राष्ट्रीय सर्वे जारी करते हुए फॉक्स न्यूज ने कहा है कि हिलेरी को 41 फीसदी अंक मिले हैं जबकि ट्रंप को 39 फीसदी। सर्वे में लिबरटेरियन पार्टी के उम्मीदवार गेरी जॉनसन को 9 फीसदी और ग्रीन पार्टी के उम्मीदवार जिल स्टेन को चार फीसदी अंक मिले हैं। लेकिन दो तरफा प्रतिस्पर्धा में हिलेरी को छह अंकों की बढ़त मिली है।सभी प्रमुख सर्वेक्षणों पर नजर रखने वाले रियलक्लियरपोलेटिक्स के मुताबिक हिलेरी को ट्रंप पर 4.6 फीसदी की बढ़त हासिल है। दो दिन पहले हिलेरी की बढ़त 6.1 अंकों की थी और लगभग एक महीने पहले वे ट्रंप से औसतन 10 फीसदी अंकों से आगे थीं।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal