इम्फाल। 2000 से भूख हड़ताल पर रही इरोम शर्मिला अब अपना अनशन तोड़ आगामी विधानसभा चुनाव 2017 लड़ेंगी। शर्मिला 9 अगस्त को भूख हड़ताल खत्म करेंगी। वह मणिपुर में विधानसभा चुनाव भी लड़ेंगी। मणिपुर में 2017 में विधानसभा चुनाव होने हैं। 42 साल की शर्मीला को ‘आयरन लेडी’ भी कहा जाता है। वह पिछले 16 साल से भूख हड़ताल पर हैं। उनकी यह हड़ताल मणिपुर से आर्मड फोर्स स्पेशल पॉवर एक्ट हटवाने के लिए है। कई बार उन्हें नाक में ट्यूब डालकर खाना खिलाने की कोशिश भी की गई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal