नई दिल्ली। आईजीआई एयरपोर्ट से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही गो एयर की फ्लाइट में आग लग गई।
कुछ यात्रियों और नीचे खड़े लोगों ने प्लने के लेफ्ट इंजन में आग की लपटें देखीं। नजफगढ़ के एक शख्स ने फौरन पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी। इसके बाद वक्त रहते अथॉरिटी को आग की खबर मिलने से बड़ा हादसा टल गया।
गो एयर की इस फ्लाइट में 187 पैसेंजर और 6 क्रू मेंबर्स सवार थे। सेफ लैंडिंग के बाद दूसरी फ्लाइट से यात्रियों को बेंगलुरु भेजा गया।फ्लाइट ने बुधवार शाम 7.21 बजे उड़ान भरी थी। इसके कुछ देर बाद दिल्ली पुलिस को खबर मिली कि फ्लाइट में आग लगी है।
बताया जा रहा है कि नजफगढ़ की गोला डेयरी के पास मौजूद लोगों ने आसमान में इस फ्लाइट में आग देखी और दिल्ली पुलिस को बताया। फ्लाइट की शाम 7.47 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर सेफ लैंडिंग कराई गई। अथॉरिटी मामले की जांच कर रही है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal