चंडीगढ़। भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढ़ाते हुए सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ को शतप्रतिशत खुले में शौच मुक्त शहर घोषित किया गया है।शुक्रवार को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शहरी विकास मंत्रालय ने चंडीगढ़ के नाम की घोषणा की। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंडीगढ़ नगर निगम के आयुक्त बी.पुरूषार्था आईएएस को एक प्रशस्ति पत्र तथा ट्राफी प्रदान की। प्रशस्ति पत्र में चंडीगढ़ को खुले में शौच से मुक्त दस लाख से ज्यादा आबादी वाला शहर घोषित किया गया है। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त के साथ चंडीगढ़ के मेयर अरूण सूद भी मौजूद रहे।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal