शलभ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थक अमरीकन-इंडियन बिजनेसमैन माना जाता है। शलभ कुमार ने चंडीगढ़ स्थित पेक से इंजीनियरिंग की ?डिग्री ली है। इसके बाद वे इलिनॉइज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से उच्च शिक्षा ली है। शलभ कुमार ने बीते दिनों मनीऑर्डर के जरिये ट्रंप विक्टरी फंड को लगभग चार लाख 49 हजार भेजे। यह अधिकतम राशि है जो एक व्यक्ति ट्रंप के प्रचार में दान कर सकता है।
इसके अलावा शलभ कुमार की पत्नी भी इतनी ही राशि ट्रंप को प्रचार के लिए भेजेगी। इस तरह दोनों की दान राशि जोड़कर करीब आठ करोड़ 98 हजार डालर हो जाएगी। दान देने के बाद कुमार ने कहा कि यह तो शुरुआत है। कुमार ने ट्रंप की पाक के प्रति नीति और मुसलमानों पर उनके विचारों का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि ट्रंप पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड रीगन की तरह सबसे ताकतवर राष्ट्रपति साबित होंगे।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal