नई दिल्ली। मामी से दुष्कर्म में विफल रहने पर युवक ने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने इस युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक 28 दिसम्बर को मंगोलपुरी में एक युवती का शव उसके घर में मिला था। शरीर पर चाकू से वार के निशान थे।
पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो उसने हत्या के समय के आसपास मनोज को घर से निकलते देखा। मनोज उस युवती का भांजा है। जब पुलिस ने उेसे पकड़कर पूछताछ की तो उसना अपना जुर्म कबूल लिया। मनोज ने बताया कि उसने मामी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की और विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal