सीतापुर। तालगांव थाना क्षेत्र में लहरपुर बिसवां रोड पर आज बस नहर मंे गिरने से नौ यात्रियों की मौत हो गयी।
एडीएम आरएस तिवारी ने बताया कि निजी बस का चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और बस शारदा नहर में गिर गयी। स्थानीय लोग मदद के लिए भागे और कई लोगों को सुरक्षित बचाया।
तिवारी ने बताया कि डूबने से दो महिलाओं सहित नौ लोगों की मौत हो गयी। बाद में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में तेजी आयी।
उन्होंने बताया कि दस लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर लिखे जाने तक बचाव कार्य जारी था। गोताखोरों की मदद ली जा रही है। कुछ लोग अभी भी गायब हैं, जिससे मृतकों की संख्या बढने की आशंका है। बस को नहर से निकालने के लिए के्रन मंगायी गयी है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal