नागपुर। सडक परिवहन, राजमार्ग एवं पोत परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि समुद्री विमान सेवा जल्दी ही यहां अंबाझारी झील से शेगांव में आनंद सागर झील के रास्ते शिरडी के लिये शुरु की जाएगी।
गडकरी ने यहां एक कार्यक्रम में कहा समुद्री विमान सुबह में उडेगा और उसी दिन लौट आएगा। समुद्री विमान नागपुर और उसके आसपास रहने वाले उन लोगों की सुविधा के लिये शुरु किया जा रहा है जो दोनों धार्मिक स्थल जाना चाहते हैं।
अहमदनगर जिले के शिरडी में साईंबाबा का मंदिर है जबकि शेगांव में गजानन महाराज समाधि मंदिर है।गडकरी ने यहां महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के साथ मिलकर यहां सीमेंट की सडक नेटवर्क का ‘भूमिपूजन’ किया।
दोनों भाजपा नेताओं ने विकास कार्यों की संख्या के संदर्भ में महराष्ट्र को देश की दूसरी राजधानी बनाने की संकल्प लिया।फडणवीस ने कहा कि ये सीमेंट कंक्रीट सडकें कम-से-कम 50 साल तक चलेगी।कुल 1,000 करोड रपये की सीमेंट सडकों का निर्माण शहर में किया जा रहा है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal