लखनऊ। केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बसपा और सपा कांग्रेस गठबन्धन पर तीखा प्रहार करते हुए कहा है कि बसपा हारी हुई लड़ाई लड़रही है।
डिप्रेशन मे कम्युनल आधार पर वोट मांगने की अपील कर रही है जबकि समाजवादी पार्टी ने खुद को कमजोर मान लिया है तभी कांग्रेस से गठबन्धन को मजबूर हुई है।
उन्होने कहा कि जिस कांग्रेस का मुलायम सिंह यादव हमेशा विरोध करते रहे हैं उसी कांग्रेस से अखिलेश यादव ने गठबन्धन किया है।
उन्होंने कहा कि स्मृति रोग से ग्रसित कांग्रेस 27 साल यूपी बेहाल का नारा लगाकर गठबन्धन करने में काउन्टिंग भूल गयी कि माइनस और माइनस मिलकर प्लस नहीं हो सकता है।
श्री सिंह शुक्रवार को संवाददाताओं से पार्टी मुख्यालय पर वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा अकेली ऐसी राजनीतिक पार्टी है जिसने राजनैतिक दार्शनिक अवधारणा दी है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ्य राजनीति में जाति, पंथ और धर्म के आधार पर वोट की अपील करना अनैतिक है।
युनिटी एवं डायवर्सिटी उप्र में सबसे अधिक है। इस उप्र को जाति,पंथ,मजहब के आधार पर नहीं चलाया जा सकता है। भाजपा सभी को अपने साथ लेकर चलना चाहती है। हमने 2014 के लोकसभा चुनाव में कहा था ‘सबका साथ-सबका विकास’। आयकर की चर्चा करते हुए कहा कि व्यापारियों के यहां अब इन्स्पेक्टर नहीं जाएगा। केन्द्र सरकार ने 2 करोड़ के र्टन ओवर मैंटेन करने में खाता-वही की जरूरत समाप्त कर दी है।
जो व्यापारी कहेंगे वहीं सच माना जायेगा। खाता न वही जो व्यापारी कहे वही सही। मैंने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में इस्पेक्टर राज कारण होने वाली परेशानियों को समाप्त किया था किसी व्यापारी के यहां कोई छापा नहीं पड़ा था और प्रदेश का रेवेन्यू बढ़ा । उप्र में इंटरव्यू के नाम पर धांधलियां हुई।
उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने साक्षात्कार व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुलिस में 1.5 लाख रिक्त पदों पर सिर्फ मेरिट के आधार पर भर्ती किया जाएगा।
श्री सिंह ने कहा कि नौटबन्दी का फैसला लेकर प्रधानमंत्री ने राष्ट्रहित का कार्य किया है। भाजपा आने वाले चुनाव की ओर नहीं देश की भविष्य को देखकर काम करती है। उन्होंने साफ किया कि नोटबंदी से नक्सलवादी, उग्रवादी, आतंकवादियों के हौसले पस्त हुए है। श्री सिह ने बताया कि नोट बन्दी के बाद भारत की आर्थिक स्थिति की पूरे विश्व ने लोहा माना है और पहले से भारत की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।
श्री सिंह ने कहा कि आगामी दस वर्षो में भारत विश्व की मजबूत आर्थिक स्थितियों के लिए जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि ढाई साल की मोदी की सरकार हो या इसके पूर्व 6 वर्ष की अटल जी की सरकार, जनता ने भाजपा की परफामेंस को देखा है और जनता ने पाया है कि भाजपा गुड गवर्नेंस देने वाली सरकार है। भाजपा सरकार विकास और सुशासन का पर्याय है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश मेंजाट समुदाय के बारे में पूछे गए सवाल पर कहा कि जाटों का उनकी पार्टी के प्रति मोह है और वे भाजपा को समर्थन देने के लिए मन बना चुके हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार आरक्षण के मामले वार्ता कर रही है शीघ्र ही मामले का हल हो जाएगा।
श्री सिंह ने कहा किया रेनकोट कहकर प्रधानमंत्री ने किसी की अवमानना नहीं की है। समस्त पूर्व प्रधानमंत्रियों की तरह मनमोहन सिंह का हम सम्मान करते है। यूपीए सरकार पर जो करप्शन के चार्जेस थे ,उस ओर इंगित किया गया था। श्री सिंह ने संत रविदास जयंती की सभी को शुभकामनाएं।
राजनाथ ने मतदाताओं से चुनाव में बढ़चढकर हिस्सा लेने की अपील की
श्री सिंह ने कहा कि लोकतंत्र डेमोक्रैसी का सबसे बड़ा पर्व हैं । इसलिए प्रदेश के हर मतदाता को इस लोकतंत्र के पर्व को उत्सव के रुप में मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को मतदाताओं को मत डालने के लिए प्रेरित करने की भूमिका निभानी चाहिए।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal