लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने बुलन्दशहर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद पर अनीस अंसारी को नियुक्त कर दिया गया है। इसके पहले वैभव कृष्ण को शासन स्तर से पद से हटाया गया था।
बुलन्दशहर में हाइवे पर एक परिवार के साथ हुई लूट और महिला व बच्ची के साथ हुये गैंगरेप मामले में 18 घंटों के बाद पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण को शासन स्तर से हटा दिया गया था। इसके बाद से बुलन्दशहर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद खाली था। सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से बुलन्दशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद पर अनीश अंसारी को नियुक्ति कर दी गयी। उन्हें कानून व्यवस्था को सुधारने और सुदृढ़ रखने के लिये भी दिशा निर्देश मिले है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal