लखनऊ। हसनगंज में शोहदों ने मंदिर से लौट रही एक महिला से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसे स्कूटी से खींच लिया। उसके साथ छेड़छाड़ की। एसएसपी से शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और जांच कर रही है।
मड़ियांव निवासी एक महिला सात नवम्बर की सुबह मनकामेश्वर मंदिर दर्शन करने आई थीं। मंदिर से वह बन्धे रोड होते हुए लौट रही थी। इस बीच बंधे पर पहले से बैठे स्वप्नदेश पाण्डेय, अश्वनी कुमार उर्फ सोनू, कालीचरन, अभिषेक डेनियल ने उन पर फब्तियां कसते हुए इशारे किए। महिला ने विरोध जताया।
इस पर शोहदे उग्र हो उठे। उन लोगों ने महिला की स्कूटी पर लात मारकर गिरा दिया। जिससे वह घायल हो गई। महिला शोहदो से भिड़ गई। महिला ने बताया उनके ससुरालीजन वहां पहुंच गए। महिला का आरोप है ससुरालीजन दहेज उत्पीड़न का मुकदमा वापस लेने के लिए छेड़छाड़ व मारपीट की घटनाएं करवा रहे है।
महिला ने इसकी एसएसपी मंजिल सैनी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने शनिवार को ससुरालीजन समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट की।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal