 भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी के नाम पर ठगी करने वाले को मुंबई के बांगुरनगर की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर भोजपुरी लेखिका रंजू सिन्हा से 4.75 लाख की ठगी का आरोप है। उसने सिन्हा के करीब 50 गाने भी चुराए हैं। आरोपी की पहचान प्रदीप कुमार कमलेश सिंह के रूप में हुई है। बोरिवली मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने उसे 28 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

पुलिस ने प्रदीप को हरियाणा से गिरफ्तार किया। वह पिछले छह महीने से प्रोफेशनल गायक बनकर यहां रह रहा था। कुछ फिल्मों और भोजपुरी एल्बम में उसने गाने भी गाए हैं। इसके अलावा भोजपुरी में लोकगीत एल्बम भी बनाया है। पुलिस ने उसके पास से दो मोबाइल फोन और चार सिम बरामद किए। इनमें वह नंबर भी शामिल है, जिससे वह रंजू सिन्हा से संपर्क करता था। उसका पूरा परिवार बिहार के बक्सर में रहता है।
कैसे करता था ठगी
आरोपी प्रदीप ने भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी के नाम से फेसबुक पर अकाउंट बनाया था। इस पर उसने तस्वीर भी उन्हीं की लगाई थी। पीड़िता ने उसे असली मनोज तिवारी समझते हुए उससे बात शुरू की। उसने पीड़िता से एल्बम बनाने के नाम पर पैसों और गानों की ठगी की थी। उन्हीं के लिखे गानों से उसने अपने एल्बम बनाए और ऑर्केस्ट्रा व जागरण आदि में भी उनका इस्तेमाल किया।
 Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper,  E-Paper & News Portal
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper,  E-Paper & News Portal