लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस देश की सबसे बड़ा पुलिस बल है। पुलिस विभाग के सभी विभागों के लिए कुल तीन लाख 64 हजार पद स्वीकृत हैं।
इनमें नागरिक पुलिस, अभिसूचना, सशस्त्र पुलिस, कारागार, अग्निशमन, सीआईडी जैसे विभागों में फालोवर, सिपाही,लिपिक, उपनिरीक्षक, निरीक्षक, डिप्टी एसपी से लेकर डीजीपी के पद शामिल हैं।
वर्तमान समय से उत्तर प्रदेश पुलिस में लगभग एक लाख 80 हजार पद रिक्त हैं, जबकि पूरे भारत में लगभग पांच लाख पद ही खाली हैं। इस तरह से अकेले उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में लगभग 36 प्रतिशत पद खाली हैं।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal