भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि राम मंदिर मुद्दे पर कांग्रेस को बोलने का कोई अधिकार नहीं है। क्योंकि कांग्रेस कतई नहीं चाहती है कि अयोध्या में राम मंदिर बने। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले ही कांग्रेस के वकील तारीख बढ़वा देते हैं। भाजपा सरकार में आई तो पता चला श्रीराम जन्म भूमि न्यास की 42 एकड़ भूमि कांग्रेस सरकार ने 1993 में अधिग्रहीत कर ली थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साधुवाद देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अब इस भूमि को श्रीराम जन्म भूमि न्यास को वापस करके एतिहासिक कदम उठाया है। कहा, अयोध्या में राम मंदिर जल्द बनेगा, इसके लिए भाजपा कटिबद्ध है और ये हमारा संकल्प है। 
गठबंधन की सरकार में रविवार को देश छुट्टी पर होगा
भाजपा अध्यक्ष ने तंज कसते हुए कार्यकर्ताओं से पूछा कि भाजपा से प्रधानमंत्री कौन तो जवाब मिला मोदी जी, फिर पूछा गठबंधन में प्रधानमंत्री कौन तो जवाब आया कोई नहीं। इसपर उन्होंने कहा कि हम बताते हैं कि गठबंधन में प्रधानमंत्री किस तरह बन सकते हैं, सोमवार को बहनजी, मंगलवार को अखिलेश जी, बुधवार को ममता जी, गुरुवार को शरद पवार जी होंगे, शुक्रवार को देवेगौड़ा, शनिवार को स्टालिन बन जाएंगे और रविवार को देश छुट्टी पर हो जाएगा।
एक बार फिर कानपुर से चुनावी रणभेरी का बिगुल फूंकने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आए और निराला नगर रेलवे ग्राउंड में आयोजित बूथ सम्मेलन में कार्यकर्ताओं में जोश भरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नाथ पांडेय सभी नेता मंच पर हैं। भाजपा नेता अपने संबोधन में केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बताने के साथ कार्यकर्ताओं से जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया है।
2014 लोकसभा और फिर 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कानपुर में ‘बूथ जीता, चुनाव जीता…। का मंत्र देकर जीत हासिल की थी। बंपर जीत मिली तो पार्टी के लिए कानपुर ‘लकी’ हो गया। अब इसी धरती से लोकसभा चुनाव में जीत के लिए पहले बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह संबोधित करेंगे। निराला नगर स्थित रेलवे मैदान में आयोजित सम्मेलन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नाथ पांडेय सभी नेता मंच पर हैं। शहर पहुंच गए हैं।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal