मुंबई। मुंबई की विशेष सीबीआई कोर्ट ने मंगलवार को विजय माल्या के विरुद्ध गैरजमानती वारंट जारी किया है। इससे लंडन में बैठे भगोड़े विजय माल्या को भारत लाने का रास्ता आसान हो सकेगा।
मिली जानकारी के अनुसार विजय माल्या ने देश की बैंकों से 6 हजार करोड़ रुपए कर्ज लिया था और लंडन फरार हो गया था। बैंकों की शिकायत के बाद इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है।
हालांकि सीबीआई ने विजय माल्या कर्ज देने के लिए जवाबदेह बैंक अधिकारियों व किंगफिशर केअधिकारियों को भी गिरफ्तार किया है। मंगलवार को सीबीआई की विशेष अदालत को सीबीआई ने बताया कि लंदन में विजय माल्या के रहने का पता चल गया है।
इसलिए माल्या के प्रत्यर्पण के लिए कोर्ट द्वारा गैरजमानती वारंट निकाला जाना जरूरी है। सीबीआई की मांग पर कोर्ट ने विजय माल्या के विरुद्ध गैरजमानती वारंट जारी किया है। इसके बाद सीबीआई विजय माल्या के प्रत्यर्पण का प्रयास करने वाली है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal