मुरादाबाद। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष स्वाति सिंह ने कहा कि मायावती लोगों के अधिकारों का सौदा करती हैं महिलाओं का अपमान करती हैं।
जिस तरह लोकसभा चुनाव की तरह में यूपी में लोगों ने मायावती को नकारा वही हाल अब विधानसभा चुनाव में होगा।
नोटबंदी पर कहा कि विरोधियों को तैयारी करने का मौका नहीं मिला। जनता मोदी के साथ है। भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जो 33 फीसदी महिलाओं के आरक्षण की बात करती है। दावेदारी में भी हिस्सेदारी होगी।
सम्मेलन का मतलब चुनाव की तैयारी नहीं है। इससे हर स्थान की समस्याओं का पता किया जा रहा है। महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। वे यहां पंचायत भवन में महिला सम्मेलन में शामिल होने आई थीं। उन्होंने मायावती व अखिलेश यादव पर हमला बोला।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal