लखनऊ। पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल गुरुवार को बाबूगंज स्थित रामाधीन उत्सव लॉन में किसान प्रतिनिधि पंचायत को संबोधित किया। केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले से जनता परेशान है।
देश का आम जनता बैंक और ATM की लाइन में लगे है। 500 और 1000 का नोट बंद कर दिया। 2 हजार का नया नोट ला दिया। इससे भ्रष्टाचार और कालाधन बढ़ेगा। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को जरूर सबक सिखाएंगी। यह बात पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने कही।
उन्होंने कहा कि जब सर्जिकल स्ट्राइक की हवा निकल गई तो भाजपा ने 5 राज्यों के चुनाव से पहले नोटबंदी का शिगूफा छेड़ा है। देशभर में पड़ रहे छापों में ज्यादातर कालाधन गुजरात और भाजपा नेताओं के पास से पकड़ा जा रहा है। किसी कांग्रेस, सपा और बसपा नेताओं के घर से नहीं। उन्होंने कहा कि फसल का उचित मूल्य न मिलने पर किसान आत्महत्या कर रहे हैं। आज डिजिटल इंडिया की नहीं बल्कि डिजिटल किसान की जरूरत है।
पाटीदार नेता ने कहा कि माया ने दलित और मुलायम ने यादवों को एकजुट कर सत्ता हासिल की। सत्ता हासिल करने के लिए कुर्मी समाज को भी एकजुट होना पड़ेगा। यूपी में लगभग 8% कुर्मी समाज है। उन्होंने कहा कि गुजरात में पाटीदार समाज के आंदोलन जनाक्रोश था।
आंदोलन को असफल बनाने के लिये गोलीबारी की गई। जिसमें 14 लोगों की जान गई। उन्होंने कहा कि गुजरात शुरू से विकसित प्रदेश रहा है। इसमें मोदी का कोई योगदान नहीं है। उन्होंने राजनीति में आने की अटकलों को विराम लगाया। कार्यक्रम में अंबुज पटेल, हरिशंकर पटेल सहित कई पटेल समाज के लोग मौजूद थे।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal