शिमला। हिमाचल एनएसयूआई को नया अध्यक्ष मिल गया है। प्रदेश के ऊना जिला के ऊना के करुण शर्मा एनएसयूआई के नए प्रदेशाध्यक्ष चुने गए हैं। शिमला में हुए चुनाव में करुण शर्मा ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 520 वोटों से हराया।
गौरतलब है कि इससे पहले एनएसयूआई के अध्यक्ष प्रदेश सरकार में आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी के बेटे रिंपल चौधरी इससे पहले प्रदेशाध्यक्ष थे। जबकि अब नया अध्यक्ष हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से चुना गया है। करूण शर्मा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के ऊना जिला के भड़ोलियां गांव के रहने वाले हैं। वर्तमान में जिला परिषद के सदस्य हैं।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal