अफगानिस्तान। मरम्मत के लिए जा रहा पाकिस्तान का एक हेलीकॉप्टर गुरुवार को अफगानिस्तान में क्रैश हो गया। पाक अधिकारियों के मुताबिक हेलीकॉप्टर ने सुबह 8:45 पर पेशावर से उड़ान भरी थी और इसे उजबेकिस्तान के बुखारा में उतरना था। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि विमान में सवार सभी 7 लोगों को तालिबान के आतंकियों ने बंधक बना लिया है। जानकारी के मुताबिक पंजाब सरकार का हेलीकॉप्टर एमआई-17 मरम्मत के लिए रूस जा रहा था। लेकिन अफगानिस्तान के लोगार प्रांत में क्रैश लैंडिंग करनी पड़ी है। हेलीकॉप्टर में पाक आर्मी के पूर्व आफिसर भी हैं। पाकिस्तान सरकार इस हालात से निपटने के लिए रणनीति बना रही है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal