वाशिंगटन। अमेरिका ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत की हालिया कार्रवाई का समर्थन करते हुए इसे ‘आत्मरक्षा का अधिकार’ करार दिया। व्हाइट हाउस के दक्षिण एशिया मामलों के प्रभारी पीटर लावोय ने युद्ध प्रभावित अफगानिस्तान की शांति को कश्मीर मुद्दे पर प्रस्ताव के साथ जोडऩे के पाकिस्तान के प्रयास को भी खारिज कर दिया।
उन्होंने हालिया लक्षित हमले को लेकर भारत की खुद की रक्षा के अधिकार का समर्थन तो किया लेकिन दोनों पड़ोसी देशों के बीच सीमा पर भारी सैन्य तैनाती को लेकर चिंता भी जताई।
उन्होंने कहा कि अमेरिका यह सुनिश्चित करने का पूरा प्रयास कर रहा है कि भारत इस साल के अंत तक परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) का सदस्य बन जाए। भारत अमेरिका संबंध अमेरिका के लिए बहुत गतिशील है। इससे विश्व के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच संबंध और भी मजबूत होंगे।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal