फिरसे रॉक ऑन-2 में सिंगर बनेंगी श्रद्धा कपूर
Shivani Dinkar
Tuesday, 4 October 2016 5:06 PM
3 Views
श्रद्धा कपूर यानी आरोही….देश में ज्यादातर लोग अभिनेत्री को इसी नाम से जानते हैं। और जब एक कलाकार अपने किरदार के नाम से जाना जाने लगे तो यह सर्वविदित है कि वो कितना सफल है। श्रद्धा कपूर ने आशिकी-2 में सिंगर आरोही का किरदार निभाया ही नहीं बल्कि पूरा जीया था। अब फिर से वो सिंगर के किरदार में दिखेंगी। उनकी आने वाली फिल्म रॉक ऑन-2 जिसका पिछले 8 सालों से इंतजार हो रहा है उसमें श्रद्धा एक दमदार सिंगर की भूमिका है। जब से उनके फैन्स को यह पता चला है कि उनकी आरोही फिर सिंगर बन रही है तब से एक अलग तरीके का रोमांच और इमेजिनेशन उनके मन में है।
सूत्र बताते हैं कि खुद श्रद्धा कपूर अपने इस दूसरे अवतार के अवतरित होने का इंतजार कर रहीं हैं। श्रद्धा ने पहले से ज्यादा इस सिंगर के किरदार में मेहनत की है। उन्होंने विभिन्न मंचों पर सिंगर की दूसरी पारी को लेकर अपेक्षाएं भी जताईं हैं।
रॉक ऑन मेकर्स ने श्रद्धा के आशिका-2 में सिंगर के अभिनय के बाद ही फाइनल कर लिया था। फिल्म11 नवंबर 2016 को रिलीज के लिए तैयार है।
रॉक ऑन-2 में रॉक ऑन के लगभग सारी स्टारकास्ट एक ही है। बस श्रद्धा कपूर को इस टीम में शामिल किया गया है। फरहान अख्तर, अर्जुन रामपाल, पूरब कोहली, प्राची देसाई और श्रद्धा कपूर फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। रितेश सिद्धवानी और फरहान अख्तर की जोड़ी ने फिल्म का निर्माण किया है। शुजात सौदागर ने फिल्म का निर्देशन किया है तो शंकर-एहसान-लॉय ने संगीत दिया है।
Rock-on-2 again become a singer Shraddha Kapoor-फिरसे रॉक ऑन-2 में सिंगर बनेंगी श्रद्धा कपूर 2016-10-04