कराची। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के एक धार्मिक स्थल पर हुए धमाके में 30 से अधिक लोगों की मौत हो गई। आधिकारियों के मुताबिक मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
शनिवार की शाम करीब 7 बजे बलूचिस्तान के लासबेला जिले में शाह नूरानी दरगाह में सूफी नृत्य कार्यक्रम के दौरान बड़ा धमाका हुआ जिसमें करीब 100 से अधिक लोगों के घायल होने की संभावना है। बलूचिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्री ने पुष्टि करते हुए कहा कि कई लोग घायल हुए हैं। जबकि स्थानीय मीडिया को बताया कि करीब 30 लोगों की मौत हुई है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal