पेप्सिको की सीईओ और चेयरमैन इंदिरा नूई दुनिया कि 51 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट शामिल हो गई हैं| जी हां, 51 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में सिर्फ एक भारतीय पेप्सिको की सीईओ इंदिरा नूई को स्थान मिला है| फॉर्च्यून की इस सूची में शीर्ष पर जनरल मोटर्स कंपनी की सीईओ व चेयरपर्सन मेरी बारा रही जबकि नूई को दूसरा स्थान मिला है।आपको बता दें की नूई ने सूची में अपना स्थान बरकरार रखा है। 2015 में भी वह दूसरे पायदान पर थीं। 2014 में उन्हें तीसरा स्थान मिला था। फॉर्च्यून की सूची में 22 प्रमुख कंपनियों की सीईओ के अलावा दूसरे तमाम उद्योगों में कार्यरत शीर्ष पदस्थ महिलाओं को स्थान मिला है। 2016 की सूची में नौ चेहरे शामिल हुए है जबकि एक की वापसी हुई है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal