लखनऊ। यूपी में लम्बे समय तक पुलिस विभाग की सेवा करने वाले 14 पुलिस अधिकारी शुक्रवार को रिटायर्ड हो गये हैं। इसमें डीजी आईबी रहे मलय कुमार सिन्हा भी शामिल है। सप्रू मार्ग पर स्थित पुलिस आफीसर्स मेस में अपनी अधिवर्षता आयु पूर्णकर सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारियों के लिये एक विदाई समारोह का आयोजन हुआ। पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों को सम्मान दे कर पुलिस विभाग की तरफ से विदाई दी। इस दौरान पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद और पुलिस महानिरीक्षक प्रशासन प्रकाश डी सहित प्रमुख अधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किये।
इनको मिली विदाई –
बता दें कि सेवानिवृत्त हुये अधिकारियों में मलय कुमार सिन्हा, पुलिस महानिदेशक, आईबी, भारत सरकार, नई दिल्ली, कृष्ण मोहन, पुलिस उपमहानिरीक्षक उप्र पुलिस मुख्यालय, इलाहाबाद, अरूण कुमार सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक ईओडब्लू लखनऊ, अशोक कुमार शुक्ला, पुलिस उपमहानिरीक्षक स्थापना, उप्र पुलिस मुख्यालय, इलाहाबाद, विनोद कुमार दोहरे, पुलिस उपमहानिरीक्षक होमगार्ड उप्र, लखनऊ, जगनायक सिंह गौतम, पुलिस अधीक्षक, उप्र विशेष सुरक्षा वाहिनी लखनऊ, बद्री नरायन तिवारी, अपर पुलिस अधीक्षक सीबीसीआईडी वाराणसी, विजय बहादुर सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद सीतापुर, जवाहर लाल, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद फैजाबाद, ओम प्रकाश सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, एलआईयू गोरखपुर, जोध सिंह विष्ट, पुलिस उपाधीक्षक 9वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद, लक्ष्मण राय, पुलिस उपाधीक्षक जनपद सोनभद्र, राजवीर सिंह पुलिस उपाधीक्षक, जनपद इलाहाबाद और शिव नरायन, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद बस्ती शामिल है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal