टोक्यो। राजधानी टोक्यो सहित जापान के पूर्वी हिस्सों में रविवार को मध्यम तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। जापान के मौसम विभाग और अमेरिकी भू-सर्वेक्षण विभाग के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 मापी गयी है। भूकंप का केंद्र टोक्यो से 44 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में जमीन की सतह से 44 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। जापानी न्यूज एजेंसी के मुताबिक भूकंप के कारण राजधानी टोक्यो में भी कंपन महसूस किया गया। किसी संभावित नुकसान की आशंका के चलते 2011 से बंद पड़ी टोकाई-2 परमाणु ऊर्जा स्टेशन की जॉंच की गई, लेकिन किसी क्षति के साक्ष्य नहीं पाए गए। भूकंप के कारण सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है और देश के किसी हिस्से से जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal