अंडमान। अंडमान के हैवलॉक में लगभग1400 पर्यटक भारी बारिश के कारण फंसे हैं। स्थानीय प्रशासन ने बचाव के लिए भारतीय नौसेना से मदद लिया।
नेवी ने अपने चार जहाज बचाव कार्य के लिए भेज दिया है। ये सभी जहाज वहां फंसे पर्यटकों को बचाने में मदद करेंगे। मौसम खराब होने की वजह से पोर्ट ब्लेयर से हैवलॉक तक पहुंचने में परेशानी हो रही है।
द्वीप में रातभर हुई बारिश से जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। अंडमान में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। अंडमान निकोबार के गवर्नर ने लोगों को मौसम के सुधरने तक घर के अंदर ही रहने को कहा।
पोर्ट ब्लेयर और हैवलॉक के बीच की दूरी करीब 50 किलोमीटर है। मौसम काफी खराब होने के कारण नेवी के जहाज हैवलॉक तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। जिस कारण राहत कार्यों में देरी हो रही है। ‘हैवलॉक में 800 से अधिक पर्यटक फंसे हैं। मौसम साफ होने का इंतजार है।
बारिश को लेकर मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी जारी की थी। पर्यटकों को हैवलॉक से सुरक्षित निकालकर पोर्टब्लेयर ले जाया जाएगा। बारिश के कारण उड़ानें भी प्रभावित हैं। अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में अगले 48 घंटे भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।
अधिकारी ने बताया कि पोत बंदरगाह के बाहर इंतजार कर रहे हैं। पर्याप्त खाना, पानी, दवाएं और डॉक्टरों के साथ ही गोताखोरों और स्थानीय प्रशासन के कर्मचारियों को पोत पर लाया जा रहा है। ताकि राहत मुहैया कराई जा सके।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal